भारत के गेहूं उत्पादन के बारे में जानें

भारत के गेहूं उत्पादन के बारे में जानें

भारत में गेहूं की खेती, खपत और व्यापार की समृद्ध परंपरा है। गेहूं भारतीय आहार में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पिछले कुछ सालों में भारत में गेहूं की खपत लगातार बढ़ रही है। बदलती आहार प्राथमिकताएं, शहरीकरण और बढ़ती मध्यम वर्ग की आबादी ने इस प्रवृत्ति में योगदान दिया है। रोटी, चपाती, ब्रेड, बिस्कुट, पेस्ट्री और पास्ता जैसे गेहूं के उत्पाद पूरे देश में व्यापक रूप से खाए जाते हैं। इस ब्लॉग में हम भारत में गेहूं का उत्पादन का सीज़न, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य, गेहूं की प्रमुख किस्मों और गेहूं उत्पादन की वृद्धि के बारे में जानेंगे।

भारत में गेहूं उत्पादन का सीज़न

गेहूं रबी की फसल है, जो सर्दी के मौसम में उगाई जाती है। गेहूं की बुआई अक्टूबर से दिसंबर में होती है और कटाई फरवरी से मई के दौरान होती है। भारत में गंगा के मैदान गेहूं उगाने के लिए सबसे अनुकूल क्षेत्र हैं। ठंडी सर्दियाँ और तेज़ गर्मी गेहूं की अच्छी फसल के लिए उत्तम परिस्थितियाँ हैं।

भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य

उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य है। उसके बाद पंजाब, मध्य प्रदेश (एमपी), हरियाणा, राजस्थान, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड गेहूं के प्रमुख उत्पादक हैं। उपभोग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित भारत के उत्तरी राज्यों में प्रति व्यक्ति गेहूं की खपत सबसे अधिक है। हालाँकि, गेहूं आधारित उत्पादों की डिमांड अन्य राज्यों के शहरी क्षेत्रों में भी तेज़ी से बढ़ रही है, जो आबादी की बदलती खाद्य आदतों को दर्शाता है।
भारत के गेहूं उत्पादन के बारे में जानें

गेहूं की लोकप्रिय किस्में

विविध प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय डिमांड को पूरा करने के लिए भारत में गेहूं की कई किस्मों की खेती की जाती है। सबसे लोकप्रिय किस्मों में शरबती, लोकवन, एमपी शरबती और ड्यूरम गेहूं जैसी अधिक उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी किस्में शामिल हैं। भारतीय अनाज मंडी व्यापार में भी इनकी काफी डिमांड रहती है।

शरबती:
शरबती गेहूं अपने बेहतरीन स्वाद और ग्लूटेन कंटेंट के लिए जाना जाता है। इसकी खेती मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में की जाती है।

लोकवन:
लोकवन गेहूं मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में उगाया जाता है। इसकी बेहतर मिलिंग क्वालिटी के कारण इसे पसंद किया जाता है, जो इसे सूजी (रवा) और अन्य गेहूं-आधारित उत्पादों के उत्पादन के लिए उपयुक्त बनाता है।

एमपी शरबती:
मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से एमपी शरबती की खेती की जाती है। एमपी शरबती एक हाई क्वालिटी गेहूं की किस्म है जो अपने उत्तम स्वाद और हाई ग्लूटेन कंटेंट के लिए जानी जाती है।

ड्यूरम गेहूं:
हाई प्रोटीन कंटेंट और पीले रंग की विशेषता वाले ड्यूरम गेहूं की खेती मुख्य रूप से राजस्थान में की जाती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से सूजी बनाने के लिए किया जाता है, जो पास्ता और अन्य गेहूं-आधारित उत्पादों में एक आवश्यक घटक है।
भारत के गेहूं उत्पादन के बारे में जानें इन किस्मों के अंदर कई किस्मों का वर्गीकरण किया जाता है। यह वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है।

शरबती गेहूं की किस्में:
C-306, सुजाता (HI-617) JWS 17, अमर (HW 2004), अमृता (HI 1500), हर्षिता (HI 1531), HD-2987, जेडब्ल्यू – 3173

ड्युरम गेहूं की किस्में:
ड्युरम गेहूं पूसा अनमोल (HI – 8737), पूसा मालवी (HD – 4728), पूसा तेजस (HI 8759), मालवश्री (HI – 8381), मालव शक्ति (HI- 8498), मालव रत्न (HD-4672), MP0 – 1215, पूसा मंगल (HI-8713), पूसा पोषण (HI 8663), जेडब्ल्यू-1255, जेडब्ल्यू – 1106

सामान्य गेहूं की किस्में:
लोक-1, जीडब्ल्यू – 322, जीडब्ल्यू – 273, जीडब्ल्यू – 366, जीडब्ल्यू – 173, एमपी – 1203, आरवीडब्ल्यू – 4106, जीडब्ल्यू – 451, जीडब्ल्यू 3288, जेडब्ल्यू – 3211, जीडब्ल्यू – 3382, जेडब्ल्यू – 1358

भारत के गेहूं उत्पादन में वृद्धि

पिछले 6 दशकों में भारत के गेहूं उत्पादन में लगभग 1000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सन 1960 की हरित क्रांति के बाद यह काफी बेहतर उत्पादन बन गया है। फ़िलहाल भारत गेहूं उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। देश का कुल गेहूं उत्पादन 1960 के दशक की शुरुआत मैं 98.5 लाख टन था जो अब 2021-22 में से बढ़कर 1,068.4 लाख टन हो गया। सन 2021-22 में ही भारत ने रिकॉर्ड 70 लाख टन खाद्यान्न का निर्यात किया है।

भारत के गेहूं उत्पादन के बारे में जानें जैसे की हमने जाना की भारत गेहूं उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यदि आप गेहूं के किसान या सप्लायर हैं और अपने गेहूं के बिक्री के लिए सही रेट चेक करना चाहते हैं तो ‘बीजक व्यापार’ ऐप आपको सही बिक्री रेट प्राप्त करने में सहायता कर सकता है। इसके साथ आप भारत के अलग-अलग लोकेशन पर गेहूं के बिक्री के लिए क्या रेट चल रहा है यह जान सकते हैं। इससे आपको अपने गेहूं को सही रेट पर बेचने के लिए मदद मिलेगी। गेहूं के साथ-साथ यहाँ अन्य अनाज उत्पादों के भी रेट उपलब्ध है। तो बिना किसी संकोच के अभी ‘बीजक व्यापार’ ऐप डाउनलोड करें।

हमें उम्मीद है कि भारत के गेहूं उत्पादन से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी। यदि आपको भारतीय अनाज व्यापार से संबंधित उत्पादों के बारें में और जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट में बताएं और हमारे सभी सोशल मिडिया हैंडल को फॉलो करना न भूलें।