भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

दुनिया भर में काफ़ी मांग होने के कारण अन्य अनाज की तुलना में मक्का सबसे अधिक उगाया जाता है। वैश्विक स्तर पर मक्का व्यापार एक महत्वपूर्ण और बढ़ता हुआ उद्योग है जो पशु चारा, इथेनॉल उत्पादन और खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग से प्रभावित है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है, जो दुनियाभर के मक्का निर्यात में 30% से अधिक का योगदान देता है। अन्य प्रमुख मक्का निर्यातक देशों में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, यूक्रेन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पिछले ब्लॉग में हमने भारत के मक्का उत्पादन के बारे में जाना था। आज हम इस ब्लॉग में भारत के मक्का व्यापार के बारे में विस्तार से जानेंगे।भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

भारत में बढ़ता हुआ मक्का व्यापार

पिछले कुछ सालों में जनसंख्या एवं शहरीकरण में बढ़ोतरी होने से और लोगों के बदलते डाइट पैटर्न एवं रहन-सहन के कारण मक्का की मांग भी बढ़ रही है। पशु चारा उद्योग (animal feed industry) मक्का के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यह दुनिया भर में मक्का की मांग के 60% से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं। चीन, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे उभरते बाज़ारों में मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों में बढ़ोतरी होने के कारण भी मक्का की मांग तेज़ी पकड़ रही है।

मक्का व्यापार बढ़ने का दूसरा प्रमुख कारण इथेनॉल का उत्पादन है। इथेनॉल के उत्पादन में मक्का का जैव ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जलवायु परिवर्तन होने के कारण और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए, हाल के वर्षों में इथेनॉल की मांग बढ़ रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया में इथेनॉल का सबसे बड़ा उत्पादक है और यहाँ के इथेनॉल उत्पादन में मक्का का 90% से अधिक योगदान है।

भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

भारत का मक्का उद्योग हाल के वर्षों में पशु आहार, स्टार्च उद्योगों की बढ़ती मांग, सरकारी समर्थन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की वजह से स्थिर गति से बढ़ रहा है। हालांकि, मक्का उद्योग को अभी भी कम पैदावार, खराब क्वालिटी और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत में मक्का एक आवश्यक फसल है जो कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों में व्यापक रूप से उगाई जाती है। भारत सरकार मक्का उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है जैसे किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं शुरू करना, बुनियादी ढांचे और रसद में निवेश करना और मक्का प्रोसेसर और निर्यातकों को सब्सिडी एवं प्रोत्साहन प्रदान करना।

भारतीय मक्का निर्यात

भारत बड़ी मात्रा में अन्य देशों को मक्का निर्यात करता है। अभी तक भारत ने वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों को मक्का निर्यात किया है। पशु चारे की बढ़ती मांग के कारण इन देशों में मक्का के दाने की मांग भी अधिक है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में भारत में मक्का का व्यापार तेज़ी से बढ़ेगा। साल 2023 में भारत से लगभग 4-5 मिलियन मीट्रिक टन मक्का अनाज का निर्यात होने की उम्मीद की जा रही है।

भारत से मक्का निर्यात करने के लिए भारतीय मक्का सप्लायर के पास दक्षिणपूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे बाज़ारों में अवसर होते हैं। हालांकि, वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी होने के लिए मक्का सप्लायर को अपने मक्का की क्वालिटी में सुधार करने और अपने ग्राहकों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए सप्लायर को अपने संचालन की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार करने और उद्योग में नवीनतम रुझानों और विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

मक्का व्यापार में चुनौतियां

जहाँ भारत में मक्का व्यापार बढ़ रहा है वहीं इससे जुड़ी चुनौतियों में भी वृद्धि देखी जा रही है। सबसे बड़ी चुनौती देश में उत्पादित मक्का अनाज की क्वालिटी है। भारत मक्का के उत्पाद में एफ्लाटॉक्सिन संदूषण के मुद्दों का सामना कर रहा है जिससे जानवरों और मनुष्यों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। दूसरी चुनौती मक्का के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए सही बुनियादी ढांचे का ना होना है।

भारत के मक्का व्यापार के बारें में जानें

भारत में कई किसानों एवं सप्लायर के पास उचित स्टोरेज सुविधाएं नहीं हैं जिससे मक्का की फसल खराब होने की ज़्यादा संभावना होती है। इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में जहाँ सड़कें ठीक नहीं हैं वहाँ से मक्का के अनाज का ट्रांसपोर्टेशन मुश्किल हो सकता है। मक्का बिक्री के लिए मक्का की क्वालिटी, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए उचित बुनियादी ढाँचा होना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि आप एक मक्का व्यापारी या सप्लायर हैं तो आपके मक्का बिक्री को आसान बनाने के लिए पेश है ‘बीजक व्यापार’ ऐप। इस ऐप में आप मक्का सहित अपने अन्य अनाज उत्पादों को वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं और उनके लेटेस्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं ताकि उनकी बिक्री के लिए सही रेट तय कर सकें। ‘बीजक व्यापार’ पर आप ‘न्यूज’ सेक्शन में अनाज से संबंधित खबरें भी जान सकते हैं। तो बिना किसी देर के अभी बीजक व्यापार ऐप डाउनलोड करें।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे ब्लॉग पसंद आ रहे होंगे। हम हर हफ्ते आपके लिए ऐसे ही नए ब्लॉग लाते रहेंगे। आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताएं। यदि यह ब्लॉग आपको अच्छा लगा हो तो इसे ज़रूर लाइक करें और अपने सह-व्यापारियों के साथ शेयर करें।