बीजक व्यापार: सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि व्यापार मंडी प्रणाली के माध्यम से चलती है, जिसमें कृषि उपज बाजार समिति (APMC) अहम भूमिका निभाती है। मंडी एक ऐसी जगह है जहां किसान, सप्लायर अपने उत्पादों को व्यापारियों को बेचने आते हैं, जो बाद में थोक विक्रेताओं या खुदरा विक्रेताओं को बेचते हैं। पिछले कई सालों से यह कृषि मंडी व्यापार असंघटित तरीके से चलते आ रहा है। इसी को संघटित करने की उम्मीद से अनाज उत्पाद सप्लायर के लिए आ गया है ‘बीजक व्यापार’ ऐप। इस ब्लॉग के माध्यम से हम ‘बीजक व्यापार’ ऐप को विस्तार से जानेंगे।

बीजक व्यापार’ भारत के सबसे भरोसेमंद एग्री ट्रेडिंग ऐप ‘बीजक’ का ही एक हिस्सा है। बीजक को इंडियन सोसाइटी ऑफ़ एग्री बिजनेस प्रोफेशनल (ISAP), एमएसएमई (MSME) मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। ‘बीजक व्यापार’ पर कृषि मंडी व्यापार करना 100% सुरक्षित है। यदि आप एक अनाज सप्लायर हैं तो आप इस ऐप की मदद से अपने अनाज उत्पाद को अच्छे रेट पर बेच सकते हैं।

बीजक व्यापार’ ऐप के बारे में जानें

बीजक व्यापार, अनाज व्यापार करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो भारत के हजारों भरोसेमंद अनाज सप्लायर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अनाज व्यापार के लिए भारत का सबसे बड़ा मार्केट होने के कारण, यह ऐप सुनिश्चित करता है कि सप्लायर को जिला/शहर स्तर पर उनके उत्पादों के सही भाव मिलें। ‘बीजक’ नीमच मंडी, आज़ादपुर मंडी, यूपी मंडी एवं प्रतापगढ़ मंडी सहित 2,000+ मंडियों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है इसलिए ‘बीजक व्यापार’ ऐप के माध्यम से सप्लायर को अनाज के लेटेस्ट रेट और बेहतरीन डील एक ही जगह पर मिलते हैं।

बीजक व्यापार’ ऐप की विशेषताएं:

1. वेरिफाइड व्यापारियों का नेटवर्क

बीजक व्यापार ऐप पर भारत भर के वेरिफाइड गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार, जौ, जई, मक्का, सोयाबीन के सप्लायर मौजूद हैं, जो इसके माध्यम से अपने अनाज उत्पाद के ऑनलाइन रेट चेक करके उन्हें सही कीमतों पर बेच रहे हैं और अपने अनाज व्यापार को बढ़ा रहे हैं।

बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप2. जिला/शहर स्तर पर 100+ अनाज उत्पादों के मंडी भाव

चाहे वह लुधियाना, पंजाब की खन्ना अनाज मंडी हो या हरियाणा की लाडवा मंडी हो, इस ऐप द्वारा आप गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार, जौ, जई, मक्का, सोयाबीन, दालें (दाल),जैसे अच्छी क्वालिटी वाले 100+ अनाज उत्पाद (टन/क्विंटल में) की बिक्री के लिए अपने अनाज उत्पाद के भाव जिला/शहर स्तर पर जान सकते हैं।

बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

3. अपने अनाज उत्पाद ऐड करें

आप अपनी रूचि के अनुसार अनाज उत्पादों को ऐप पर चुन सकते हैं, जिससे आपको उन उत्पादों की बिक्री से संबंधित रेट दिखें।

4. वॉचलिस्ट (Watchlist)

जिस उत्पाद में आपकी रूचि हो उसके सामने दिए गए 💚 के आइकन पर क्लिक करके आप उस उत्पाद को वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।
बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

5. प्राइज़ ट्रेंड

‘प्राइज़ ट्रेंड’ फीचर के माध्यम से आप किसी भी अनाज उत्पाद के पिछले दिनों की कीमतों में हुए बदलाव को ट्रैक कर सकते हैं और अपने अनाज उत्पाद की बिक्री के लिए सही रेट तय कर सकते हैं।
बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

बीजक व्यापार सबसे अच्छा अनाज व्यापार ऐप

‘बीजक व्यापार‘ ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है जिससे कि भारतीय अनाज व्यापारियों को यह ऐप इस्तेमाल करने में कोई परेशानी न हो। लांच होने के 1 महीने में ही 5000+ लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया है। आने वाले दिनों में इस ऐप पर आपको ऐसे कई खास फीचर देखने को मिलेंगे, जिससे अनाज व्यापारियों को अपने अनाज को बेचने में बेहद आसानी होगी। यदि आप एक अनाज व्यापारी है तो आप बीजक व्यापार ऐप जरूर डाउनलोड करें और अपने सह-व्यापारियों को भी इसके फायदे बताएं। अपने अनाज उत्पादों की बिक्री के लिए भारत भर से रेट अपडेट लें और अपने कृषि व्यापार को बढ़ाएं।