भारत कृषि उत्पादों का एक जबरदस्त उत्पादक है, हालांकि हमारे कृषि मंडी क्षेत्र पर नज़र डालने से पता चलता है कि कृषि-मूल्य श्रृंखला के में काफी सुधार की जरुरत है। भारत का कृषि मंडी व्यापार क्षेत्र एक असंगठित क्षेत्र है, जो कई दशकों से अपरिवर्तित हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से नए एग्रीटेक सोल्यूशन इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव ला रहे हैं। ऑनलाइन मंडियां एक ऐसा इनोवेशन है जिस पर बारीकी से नजर डालने की जरूरत है।
देश के अलग-अलग हिस्सों की मंडियां भारतीय कृषि मंडी व्यापार में अहम भूमिका निभाती हैं। परंपरागत रूप से देखा जाए तो किसान, कमीशन एजेंट और सप्लायर को मंडियों में जाकर ही मंडी रेट चेक करने की आदत होती थी। आमतौर पर उनकी पहुंच केवल आसपास की मंडियों तक ही थी। उन्हें दूसरे राज्यों के मंडी रेट की जानकारी नहीं होती थी। मंडी रेट को ऑनलाइन करने से किसानों, कमीशन एजेंट और मंडी सप्लायर को देश भर में उत्पादों के रेट की तुलना करने का अवसर मिला। अब किसान और सप्लायर अपने राज्य में रेट की तुलना करके अपने उत्पादों के लिए सबसे अधिक बेस्ट रेट को तय कर सकते हैं। इसी तरह, खरीदार सबसे लाभदायक विकल्प चुनने के लिए ऑनलाइन सूचीबद्ध सप्लायर द्वारा प्रदान की गई रेट की तुलना कर सकते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में एग्रीटेक सॉल्यूशंस के बढ़ते उपयोग के कारण, किसानों और मंडी व्यापारियों के बीच ऑनलाइन मंडी रेट चेक करने की आदत बढ़ गई। व्यापारियों को अब खुद मंडियों में जाने की जरूरत नहीं है, वे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए मंडी रेट देख सकते हैं। यह सुविधाजनक है और उनका समय एवं पैसा दोनों बचाता है।
ऑनलाइन मंडी रेट चेक करें
सोशल मिडिया ग्रुप द्वारा मंडी रेट चेक करें
आपको व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर कृषि मंडी व्यापारियों के कई कम्युनिटी ग्रुप मिल जाएंगे जहाँ आप मंडी व्यापारियों के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। इन ग्रुप में अलग-अलग मंडियों के व्यापारी मौजूद होते है जो अपने उत्पादों की फोटो और रेट पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि, इन सोशल मिडिया ग्रुप को ज्वाइन करने के नुकसान भी है – इनमें से अधिकांश ग्रुप ऐसे व्यापारियों के हैं, जो एक ही उत्पाद या सीमित मात्रा में उत्पादों का व्यापार करते हैं। इसलिए, आपके विशिष्ट उत्पादों के रेट का पता लगाना मुश्किल हो सकता है। इसी तरह, आप लगातार नोटिफिकेशन के कारण परेशान हो सकते हैं और केवल कुछ पोस्ट ही होंगे जो आपके लिए काम के हो सकते हैं।
राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (e-NAM)
साल 2016 में भारत सरकार द्वारा ई-नाम (e-NAM) पोर्टल की शुरुआत की गई थी। यह डिजिटल पोर्टल किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाईन मार्केटप्लेस उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से किसान फसलों को ऑनलाइन बेच सकते है और अपनी समस्याओं का हल भी पा सकते हैं। ई-नाम (e-NAM) की वेबसाइट पर AGMARKET सेक्शन में आप ई-नाम से पंजीकृत मंडियों से मंडी उत्पादों के रेट चेक कर सकते हैं।
14 जुलाई, 2022 को बेंगलुरु में राज्यों के कृषि और बागवानी मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (National Agriculture Market) ई-नाम के तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म्स (पीओपी) का शुभारंभ किया। पीओपी के तहत राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) द्वारा मंडी व्यापार में ट्रेडिंग, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, क्वालिटी चेक, पैकेजिंग, वेदर फोरकास्ट और फिनटेक सेवाएं प्रदान करने वाले 41 निजी संस्थाओं के एकीकरण की घोषणा की गई।
भारत का सबसे भरोसेमंद एग्री ट्रेडिंग ऐप ‘बीजक‘ भी गर्व के साथ e-NAM के साथ जुड़ चुका है। किसान और मंडी व्यापारियों को एंड-टू-एंड सेवाएं उपलब्ध कराना इस पीओपी का मुख्य मकसद है। ई-नाम (e-NAM) और बीजक के इस एकीकरण के तहत किसान और मंडी व्यापारी अपने लिए बेहतर दाम देने वाले व्यापारी खोज सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इस एकीकरण से बीजक आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा कृषि व्यापारियों और किसानों को सशक्त बना पाएगा।
बीजक ऐप द्वारा आसानी से मंडी रेट चेक करें
पिछले ब्लॉग में हमने भारत की टॉप सब्ज़ी मंडियों के बारें में बात की थी। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से भारत में ऑनलाइन सब्ज़ी मंडी रेट कैसे चेक करें इसके बारे में जानेंगे।
बीजक भारत की सबसे भरोसेमंद एग्री ट्रेडिंग ऐप है। यहाँ आप भारत की 2000+ मंडियों से 200+ टॉप कृषि मंडी उत्पादों के लेटेस्ट मंडी रेट चेक कर सकते हैं। बीजक का मंडी रेट फीचर हर मंडी व्यापारी के लिए एक महत्वपूर्ण फीचर है। इसकी मदद से आप किसी भी जगह से अपने उत्पादों के अलग-अलग मंडियों में रेट चेक कर सकते हैं और उनकी तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बीजक मार्केट फीचर का उपयोग करके बीजक ऐप पर अन्य व्यापारियों के साथ सौदा करते समय इस जानकारी का तुरंत उपयोग कर सकते हैं।
अगर आपको बीजक ऐप पर मंडी रेट चेक करने हैं तो सबसे पहले बीजक पर फ्री में अपनी प्रोफाइल बनाएं। कृपया सुनिश्चित करें कि आप उन उत्पादों को जोड़ रहे हैं जिनमें आप हमेशा व्यापार करते हैं ताकि जब आप बीजक की विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करते हैं तो उससे सम्बंधित जानकारी आप प्राथमिकता पर प्राप्त कर सके। इसके बाद होमस्क्रीन पर मंडी रेट सेक्शन में जाएं और अपने पसंदीदा कृषि मंडी उत्पादों के मंडी रेट चेक करें।
बीजक ने भारत के कृषि मंडी व्यापार को काफी सरल बना दिया है। बीजक ऐप के साथ मंडी रेट चेक करना और बेस्ट रेट प्राप्त करके डील पक्की करना बेहद आसान है। साथ ही, आप ऐप पर मनचाहे कृषि मंडी उत्पादों को खरीद या बेच सकते हैं और ऐप पर पेमेंट कर सकते हैं और पेमेंट प्राप्त भी कर सकते हैं। यह बीजक ऐप को आपके कृषि मंडी व्यापार के लिए वन-स्टॉप सोल्यूशन की भूमिका निभाता है। तो बिना किसी देरी के अभी बीजक ऐप डाउनलोड करें और अपने कृषि मंडी व्यापार को आगे बढ़ाएं।
हम आशा करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। कृपया अपने सवाल या सुझाव नीचे कमेंट करके बताएं और इस ब्लॉग को लाइक और शेयर करें। एक्सपर्ट द्वारा लिखे जाने वाले वीकली ब्लॉग के लिए बीजक ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें।