भारत की टॉप सब्ज़ी मंडियों के बारे में जानें

Know about India’s Top Vegetable Mandis

कृषि मंडी व्यापार कैसे चलता है? व्यापारी और किसान अपने उत्पाद मंडियों में बेचने के लिए लाते हैं और खरीदार उन्हें अच्छे दामों में खरीदते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों की कई मंडियों में कृषि मंडी उत्पादों का व्यापार किया जाता है। इस लेख में हम भारत की कुछ टॉप सब्ज़ी मंडियों के बारे में जानेंगे।

भारत की टॉप सब्ज़ी मंडियां

आजादपुर मंडी, दिल्ली

भारत की टॉप सब्जी मंडियों की बात चल रही हो और आजादपुर सब्जी मंडी का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दिल्ली की आजादपुर मंडी देश की और एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी है। यहाँ एक दिन में किसानों के 4000 से 5000 ट्रक से फल और सब्जियां आती है। यह मंडी ‘चौ. हीरा सिंह थोक सब्जी मण्डी, आजादपुर, दिल्ली’ के नाम से भी जानी जाती है। जहाँ एक दिन में 50 हजार से 1 लाख किसान, सप्लायर और खरीदार आते हैं। यहाँ करीबन 4000 आढ़ती हैं जो कृषि मंडी उत्पाद खरीदते हैं और बेचते हैं। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में भारत के सभी राज्यों से मंडी उत्पाद लाए जाते हैं। आजादपुर सब्जी मंडी 80 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है।

know about India’s Top 5 Vegetable Mandis

गाजीपुर मंडी, दिल्ली

आजादपुर मंडी के बाद दिल्ली की एक और महत्वपूर्ण मंडी आती है – गाजीपुर मंडी। नई दिल्ली स्थित गाजीपुर मंडी यूपी के गाजियाबाद के बॉर्डर से नजदीक है। गाजीपुर मंडी करीबन 38 एकड़ में फैली हुई है। यहां करीब 600 दुकानें हैं और करीब 500 वेंडर हैं। यहाँ रोजाना करीबन एक लाख लोग सुबह से शाम तक आते-जाते हैं। यह मंडी ‘फल एवं सब्जी मार्केट, गाजीपुर’ के नाम से भी जानी जाती है। दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में यहाँ से मंडी उत्पादों का व्यापार सबसे ज़्यादा होता है।

मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति, नवी मुंबई

नवी मुंबई के वाशी में स्थित यह शहर की सबसे बड़ी मंडी है, जो सभी प्रकार के फलों, सब्जियों और मसालों के लिए प्रसिद्ध है। आम तौर पर बड़े सप्लायर और रिटेलर यहां के स्थानीय बाजारों और फेरीवालों से उत्पाद खरीदते हैं। इस मंडी में 3700 गोडाउन, 1500 वाणिज्यिक ब्लॉक, 4 बड़े नीलामी हॉल, 2 विशाल गोदाम और 5 बड़े थोक बाजार यार्ड हैं। यहाँ हर रोज़ महाराष्ट्र के विशिष्ट जिलों जैसे नासिक, पुणे, सांगली, सातारा और बहुत सी जगहों से कई ट्रक आते हैं और थोक में सब्जियां ले जाते हैं।

नीमच मंडी, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश स्थित नीमच अपनी कृषि उपज मंडी के लिए जाना जाता है। यह मंडी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों को आजीविका प्रदान करती है। अनाज से लेकर दाल, फल, सब्ज़ियां, मसालों के उत्पादों की खरीदारी और बिक्री नीमच मंडी में की जाती है। इसे मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी हर्बल मंडियों में भी गिना जाता है।

know about India’s Top 5 Vegetable Mandis

कृषि उत्पन्न बाजार समिति, नासिक

नासिक प्याज का सबसे बड़ा हब है। जब भारत में प्याज के कुल उत्पादन की बात आती है, तो नासिक की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है। नासिक प्याज न केवल हमारे देश में खाया जाता है बल्कि अन्य देशों को भी निर्यात किया जाता है। हालांकि नासिक के पंचवटी में स्थित कृषि उपज मंडी समिति में प्याज के अलावा अन्य सब्जियों का भी कारोबार होता है। यहाँ किसान अपने खेतों से ताजी सब्ज़ियां बेचने के लिए लाते हैं और नासिक के साथ-साथ नजदीकी जिलों के खरीदार इन सब्ज़ियों को किसानों से खरीदते हैं।

कृषि उत्पन्न मंडी समिति, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित प्रतापगढ़ मंडी भारत की बड़ी सब्ज़ी मंडियों में से एक है। प्रतापगढ़ मंडी समिति में 300 के करीब व्यापारी पंजीकृत हैं। हालांकि यहाँ हर तरह के फल और सब्ज़ी बेचे जाते हैं, यह मंडी आंवला के व्यापार के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर है।

कोयम्बेडु पेरियार वेजिटेबल मार्केट, चेन्नई

तमिल नाडु के चेन्नई में 54 एकड़ में फैला, कोयम्बेडु पेरियार वेजिटेबल मार्केट फल और सब्ज़ियों के सबसे बड़े थोक मार्केट में से एक है। इसमें 1000 से अधिक थोक व्यापारी और 2000 से अधिक रिटेल दुकाने हैं। दक्षिण भारत के अन्य राज्य जैसे तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश से मंडी उत्पाद इस मंडी में बिक्री के लिए लाए जाते हैं। यह मंडी दक्षिण भारत की सबसे मुख्य मंडी के रूप में जानी जाती है।

know about India’s Top 5 Vegetable Mandis

कृषि मंडी व्यापार के लिए भारत में वैसे तो कई सारी मंडियां हैं लेकिन हर मंडी का यहाँ पर जिक्र कर पाना थोड़ा मुश्किल है। यदि आप एक कृषि मंडी व्यापारी हैं और खरीदारों या सप्लायरों का एक मजबूत नेटवर्क बनाने की सोच रहे हैं तो चिंता न करें। आपको बस अपने स्मार्टफोन पर बीजक ऐप डाउनलोड करनी है। फिर भारत के किसी भी कोने से आप 2,000+ मंडियों से टॉप 200+ मंडी उत्पादों के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। मनचाही मंडी के मंडी व्यापारियों से आप चैट या कॉल द्वारा आसानी से कनेक्ट कर मंडी व्यापार कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको अपना मंडी व्यापार बढ़ाने के लिए हर मंडी में खुद से जाने की ज़रूरत नहीं। बस बीजक ऐप डाउनलोड करें और अपना बिज़नेस बढ़ाएं।

हमें उम्मीद है कि भारत की टॉप मंडियों से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी। यदि आपको भारतीय कृषि व्यापार से संबंधित उत्पादों के बारें में और जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट में बताएं। हमारे सभी सोशल मिडिया हैंडल को फॉलो करना न भूलें।