एक सब्जी मंडी व्यापारी को अपने व्यवसाय को बनाए रखने के लिए रोजाना कई चुनौतियों का सामन करना पड़ता है। यह चुनौतियाँ कई बार इतनी बड़ी होती हैं कि सीधे उनके व्यवसाय की वृद्धि पर असर डाल देती हैं। हमारे पिछले ब्लॉग में हमने आपको ‘कृषि व्यापार में मुनाफा बढ़ाने के 5 तरीके’ बताए थे। इस ब्लॉग में आज हम आपको बताएँगे सब्जी मंडी व्यापारियों की ऐसी टॉप 5 चुनौतियों के बारें में जिनका हल समय रहते करना चाहिए।
1. भरोसेमंद व्यापारियों का नेटवर्क
किसी भी सब्जी मंडी व्यापारी के लिए या खासकर एक नए सब्जी मंडी व्यापारी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है भरोसेमंद व्यापारी ढूँढना। सब्जी मंडी में उत्पाद की खरीद या बिक्री दोनों के लिए ही आपको एक सही व्यापारी की जरूरत होती है। सब्जी मंडी में आपको कई तरह के व्यापारी मिलेंगे। शुरुआत में आपको या तो इन्हीं नए व्यापारियों के साथ डील करनी पड़ेगी या फिर अपनी जान-पहचान का कोई व्यापारी ढूँढना पड़ेगा।
हालांकि, आप किसी भी व्यापारी पर बिना जाने पहचाने भरोसा नहीं कर सकते हैं। व्यापारी की विश्वसनीयता मंडी व्यापार में काफी जरूरी होती है। ऐसे में आप डिजिटल तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप भरोसेमंद खरीदार या सप्लायर ढूँढने के लिए बीजक ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप पर देश का सबसे बड़ा वेरिफाइड व्यापारियों का नेटवर्क मौजूद है। आप इनसे संपर्क कर सकते हैं, इनकी सप्लाई या डिमांड की जरूरतों को देख सकते हैं और साथ ही सुरक्षित रूप से अपने क्षेत्र के बाहर भी व्यापार कर सकते हैं।
2. समय पर और सुरक्षित परिवहन
परिवहन किसी भी मंडी व्यापार का एक अभिन्न अंग होता है। फिर चाहे आप उत्पाद खरीदें या बेचें, आपको परिवहन की जरूरत तो पड़ेगी ही। हालंकि, परिवहन के साथ सबसे बड़ी चुनौतियाँ ये आती हैं कि कई बार वह समय पर नहीं मिलता है और साथ ही आपको किस उत्पाद के लिए कैसा परिवहन चाहिए यह निर्णय सही नहीं होता है। इन चीजों से बचने के लिए आपको हमेशा 2-3 परिवहन कंपनियों के संपर्क में रहना चाहिए ताकि आपको अपने लिए परिवहन ढूँढने में परेशानी न हो।
व्यापारियों को हमेशा एक से दो दिन पहले ही अपनी बुकिंग कर के रख लेनी चाहिए। आप चाहें तो मार्केट में मौजूद ट्रक बुकिंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपको किस तरह के परिवहन की जरूरत है। उदहारण के लिए अगर आप दिल्ली के केरल टमाटर भेजना चाहते हैं तो आपको बड़े कोल्ड स्टोरेज वाले ट्रक की जरूरत पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 1-2 दिन के सफर और उमस के कारण टमाटर खराब हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने उत्पाद और परिवहन में लगने वाले समय को ध्यान में रख कर ही आने लिए सही परिवहन चुनें।
3. पेमेंट और कैश फ्लो
एक सब्जी मंडी व्यापारी होने के नाते आपको अपने कैश फ्लो और पेमेंट का पूरा ख्याल रखना होता है। सब्जी मंडी में कई बार व्यापार करते समय खरीदार उत्पाद खरीदते ही पैसे नहीं देते हैं। रकम बड़ी होने पर वह 2-3 दिनों बाद भी पेमेंट करते हैं। हालांकि, आपको यह जरूर याद रखना है कि आप लंबे समय तक किसी पेमेंट को रुके न रहने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके कैश फ्लो पर असर डालेगा।
आगे चलकर यही बिगड़ा हुआ कैश फ्लो आपके व्यवसाय की वृद्धि की रफ्तार को धीमा भी कर देगा। वहीं दूसरी ओर जब बात पेमेंट करने की आती है तो बैंक से बड़ी रकम चुकाना भी अपने आप में एक चुनौती है। इससे बचने के लिए और सप्लायर को समय पर पेमेंट देने के लिए व्यापारी बीजक ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। बीजक ऐप के सुरक्षित पेमेंट गेटवे से आपकी रकम बिना किसी परेशानी सीधा दूसरे व्यापारी के अकाउंट में चली जाती है।
इतना ही नहीं आप अपने हिसाब से पेमेंट का तरीका भी चुन सकते हैं जैसे RTGS, NEFT और IMPS। साथ ही आप 24×7 भी पेमेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं बीजक ऐप अपने व्यापारियों को बीजक बिजनेस अकाउंट भी देती है ताकि वह अपने अलग-अलग तरह के ऑर्डर के लिए आसानी से पेमेंट कर सकें। व्यापारियों को बीजक पॉकेट अकाउंट भी दिया जाता है जिसे तेजी पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं बीजक ऐप से पेमेंट करने पर आप कैशबैक भी कमा सकते हैं।
4. सही स्टोरेज चुनना
कई बार उत्पाद को थोड़े समय तक स्टोर करके रखना होता है ताकि सही कीमत आने पर उन्हें बेचा जाए। हांलकि स्टोरेज भारतीय कृषि क्षेत्र की एक काफी बड़ी चुनौती है। हर साल भारत के कुल कृषि उत्पादन का [16% हिस्सा]सही स्टोरेज न होने के कारण नष्ट हो जाता है। हर उत्पाद के लिए अलग-अलग प्रकार के स्टोरेज की जरूरत होती है। एक सब्जी मंडी व्यापारी के तौर पर आपको अपने स्टोरेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मौजूदा समय में भारत में 4 तरीके के स्टोरेज उपलब्ध हैं:
i) प्राकृतिक रूप से हवादार स्टोरेज: यह हवादार तो होती है पर यहां तापमान और हवा में नमी को निर्धारित नहीं किया जा सकता। किसान अपने उत्पाद के अनुसार ही इसे बनाते हैं।
ii) नीचे और किनारों से हवादार स्टोरेज स्ट्रक्चर: यह सुविधा हवादार तो होती है पर इनमें भी हवा में नमी और तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा नहीं होती। इस कारण यहां रखे उत्पाद में उत्पाद खराब होने का खतरा बना रहता है।
iii) बांस के स्टोरेज स्ट्रक्चर: यह बहुत कम लागत में बनकर तैयार हो जाते हैं क्योंकि इसमें बांस के डंडों की मदद से ढांचा तैयार होता है और गन्ने की पत्तियों से छत डाली जाती है। हालांकि यह कम लागत से बनते हैं पर सुविधाओं की कमी की वजह से यहां रखे उत्पाद आसानी से खराब हो सकते हैं।
iv) कोल्ड स्टोरेज: कोल्ड स्टोरेज नए जमाने के स्टोरेज हैं जिनमें तापमान, हवा और नमी को नियंत्रित करने की सुविधा होती है। यह लंबे समय तक उत्पाद को सुरक्षित रूप से रखने के लिए काफी कारगर होते हैं।
5. उत्पाद के लेटेस्ट रेट जानना
किस मंडी में उत्पाद का क्या रेट है ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके आधार पर ही आप अपने क्षेत्र के बाहर के व्यापारियों के साथ व्यापार कर पाएंगे। इतना ही नहीं मंडी के रेट जानने से आप यह सही अनुमान भी लगा पाएंगे कि आपको उस उत्पाद के लिए क्या कीमत देनी है या आपके पास आने तक उस उत्पाद की लागत क्या हो जाएगी। आप चाहें तो ऑनलाइन वेबसाइटों पर जा कर मंडी और उत्पादों के रेट जान सकते हैं। हालांकि, आप बीजक ऐप इस्तेमाल करके भारत की 2000+ मंडियों से 200+ टॉप कृषि उत्पादों के लेटेस्ट मंडी रेट चुटकियों में देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो बीजक ऐप पर प्राथमिकता के अनुसार उन उत्पाद का रेट देख सकते हैं जिनका आप व्यापार करते हैं।
सब्जी मंडी व्यापार अवसर और चुनौतियों दोनों से ही भरा हुआ है। जैसा कि आपने ऊपर देखा कि सब्जी मंडी व्यापारियों को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, थोड़ी सी तैयारी से वह बड़ी ही आसानी से इन सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। यदि आप भी एक सब्जी मंडी व्यापारी हैं तो आप भी बीजक एग्री-ट्रेडिंग ऐप जरूर चलाएं। कृपया अपने सवाल या सुझाव नीचे कमेंट करके बताएं और इस ब्लॉग को लाइक और शेयर करें। एक्सपर्ट द्वारा लिखे जाने वाले वीकली ब्लॉग के लिए बीजक ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें।