सेब मंडी ट्रेड 2022: भारतीय मंडियों में सेब का व्यापार

Apple Season in India: Apple mandi Trading

दुनियाभर में सेब कई लोगों का पसंदीदा फल है। सेब का 50% से अधिक उत्पादन चीन में होता है। तुर्की, अमेरिका और पोलैंड के बाद सेब उत्पादन में भारत 5 वें स्थान पर है। भारत के अलावा सेब का उत्पादन USA, UK, इजरायल और रूस में प्रमुख तौर पर होता है। वहीं अर्जेंटीना, जर्मनी, कनाडा, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और जापान में भी इसका उत्पादन होता है, लेकिन वहाँ के सेब स्वाद में कुछ अलग होते है। आम, केले, संतरे और अंगूर के बाद सेब दुनिया में सबसे अधिक उत्पादित फलों में से एक है।

भारतीय सेबों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में ज़्यादातर सेब का उत्पादन होता है। इन राज्यों की तुलना में हिंमाचल प्रदेश में सबसे ज़्यादा सेब का उत्पादन होता है। भारतीय मंडियों में हिमाचली सेबों में (himachal apple), किनौर सेब (kinnaur apple), शिमला सेब (shimla apple), और उसके अलावा तिब्बत सेब (tibet apple),और कश्मीरी सेबों (kashmir apple) की काफी डिमांड रहती है।

हिमाचल प्रदेश में होता है सबसे ज़्यादा सेब उत्पादन 

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर इलाका सेब की अच्छी पैदावार के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 1,00,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब का उत्पादन (Apple Cultivation) होता है। जिससे सालाना साढ़े 5,000 करोड़ के आस-पास का व्यापार होता है। लेकिन इस सबसे बढ़कर सेब मंडी व्यापार में किन्नौर की हिस्सेदारी सबसे ज़्यादा है। भारत के साथ-साथ विदेश में भी किन्नौर के सेब की ज़्यादा डिमांड होती है। किन्नौर का ज़्यादातर इलाका लाहौल स्पीति और चीन बॉर्डर के आस-पास लगता है। ज़्यादा ऊंचाई होने के कारण इस इलाके में ठंड अधिक होती है। अधिक बर्फ़बारी होने की वजह से यहां के सेब की क्वालिटी अन्य जगहों के मुकाबले ज़्यादा अच्छी होती है। 

सबसे ज़्यादा सेब की मंडियां (Apple mandi) तो आपको हिमाचल में ही मिलेंगी। हिमाचल की हमीरपुर, मंडी (टकोली), पांवटा साहिब, कांगड़ा, पालमपुर, भुंतर, कुल्लू, बैंड्रोल, संतोषगढ़ मंडी, पराला मंडी, रोहड़ू मंडी, भट्टाकुफर मंडी एवं ढली मंडी में सेब (Himachali apples in parala mandi) सेब बिकने के लिए आते हैं। कुछ बागवान सेब को इन मंडियों के अलावा बाहर की मंडियों भी भेजते हैं। 

भारत में सेब का मौसम apple season in India जुलाई के अंत से मध्य दिसंबर तक होता है। व्यापार के दृष्टिकोण से देखा जाए तो जुलाई महीने के अंत में सेब सीजन (Apple production in Himachal) गति पकड़ना शुरू कर देता है। हिमाचल में हर साल 9.10 लाख टन सेब उत्पादन होता है। गाला और स्कारलेट जैसी विदेशी किस्में यहाँ पिछले दस सालों (Scarlett-2 apples in fruit market) से उगाई जाने लगी हैं। हिमाचल में सेब का उत्पादन 100 सालों से भी अधिक पुराना है। पहले हिमाचल में रॉयल किस्म के सेब को उगाया जाता था। लेकिन अब हिमाचल में ही उगने वाली कई सेबों की विदेशी किस्में जैसे की इटालियन किस्म रेड विलॉक्स, स्पर किस्में, गाला किस्में मंडियों में डिमांड में हैं। भारतीय सेबों की प्रमुख किस्मों में रेड डिलीशियस, गोल्डन, मैकिन्टोश, चौबटिया अनुपमा और लाल अंब्री यह किस्में शामिल हैं।  

आइए जानते हैं सेब की हाई डिमांड वाली किस्में और उनके उत्पादन में लगने वाले समय का वर्गीकरण । 

  1. जलद गति से उगने वाली किस्में: रेड स्पर डिलीशियस, रेड जून, रेड गाला, रॉयल गाला 
  2. मध्यम गति से उगने वाली किस्में: स्कार्लेट गाला, ब्रेवर्न, रेड फ्री, रियल मेकाय, इम्प्रूव्ड रेड डिलीशियस, गोल्डन डेलिशियस, कोर्टलैन्ड, रेड गोल्ड 
  3. देरी से उगने वाली सेब की किस्में: रैड फ्यूजी, ग्रेनी स्मिथ, एजटेक और राइमर एन्ड बकिंघम.

सेब का व्यापार हुआ आसान!

सेब खरीदने (Apple Trading) कोलकाता, मुंबई अहमदाबाद, दिल्ली, पंजाब जैसे कई प्रमुख जगहों की मंडियों से आढ़ती हिमाचल आते हैं। मार्केट में कंपीटिशन होने से बागवानों को लाभ मिलता है। अब बागवानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए देश की अन्य की मंडियों में नहीं जाना पड़ता, इसके पीछे 2 मुख्य कारण हैं। पहला कारण बागवान शिमला की ढली मंडी सहित रोहड़ू, पराला मंडी में ही अपने सेब बेचकर (Apple commodity trading) समय व लागत की बचत करते हैं। इससे उन्हें ट्रांसपोर्ट का खर्च उठाना पड़ता और न ही सेब के खराब होने का डर रहता है और दूसरा कारण है कि कई सेब के सप्लायर बीजक ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन तरीके से सेब आढ़तियों और सेब खरीदारों के साथ सेब का मंडी व्यापार करते हैं। बीजक पर कई सेब सप्लायर्स और सेब खरीदारों के साथ आसानी से चैट या कॉल के माध्यम से जुड़कर बेस्ट रेट्स पर सेब का व्यापार किया जाता है। जिससे सेब व्यापारियों का समय और मेहनत दोनों ही बचती है और बागवानों को अच्छे दाम मिलते हैं।

सेब के मंडी व्यापार पर आधारित यह ब्लॉग आपको ज़रूर अच्छा लगा होगा। अगर आप मंडी व्यापार से संबंधित अन्य किसी भी विषय के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताएं और बीजक के सभी सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करना न भूलें।  

Also Read: भारतीय आम की शीर्ष 10 किस्में – आम की किस्में – Bijak Blog