क्या आप एक मंडी व्यापारी हैं? क्या आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि मंडी व्यापार कैसे बढ़ाएं? तो घबराइए नहीं, यहां आपको मंडी व्यापार से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ हर तरह के उत्पाद उगाए जाते हैं, जिसमें देश में उगने वाले उत्पादों का एक बड़ा हिस्सा देश में ही इस्तेमाल होता है जबकि कुछ हिस्सा निर्यात किया जाता है।
तो ऐसे में आपके लिए मंडी व्यापार में मुनाफा कमाने के कई अवसर बन जाते हैं। तो चलिए जानते हैं वो बातें, जो मंडी व्यापार (Mandi Trading Business) करते समय आपको ध्यान में रखनी चाहिए।
मंडी व्यापार (Mandi Trading Business) करते समय क्या करें?
- वर्किंग कैपिटल का होना जरूरी है: जब भी आप मंडी व्यापार शुरू करते हैं तो आपके पास उसके लिए अच्छा खासा वर्किंग कैपिटल का होना बेहद जरूरी होता है। मंडी बिजनेस में हमें फायदे के साथ कभी-कभी नुकसान भी हो सकता है, तो उसे ध्यान में रखते हुए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को समझना आवश्यक है।
- सही जगह का चुनाव: कई लोगों के पास खुद का गोदाम होता है, वहीं कुछ लोगों को जगह खरीदनी या किराये पर लेनी पड़ती है। इस बात का खास ख्याल रखें की आपकी जगह मंडी के नजदीकी इलाके में हो, जो ट्रांसपोर्ट के लिए भी सही हो।
- गोदाम की व्यवस्था: मंडी बिजनेस करने के लिए शायद आपको काफी बड़े गोदाम की जरूरत पड़ेगी, जब आप उत्पाद किसान या मंडी से खरीदकर लाएंगे तो आपको उसे रखने के लिए गोदाम चाहिए होगा। गोदाम पूरी तरह से वाटरप्रूफ होना चाहिए।
- किसानों, खरीदारों, आढ़तियों और सप्लायर्स से जान-पहचान : अगर आप मंडी बिजनेस कर रहे हैं तो आपको किसानों, खरीदारों, आढ़तियों और सप्लायर्स से जबरदस्त नेटवर्क बनाना होगा। आपको उनके बीच जाकर उनकी बातों को समझना होगा और उनके मंडी व्यापार करने के तरीके को भी जानना होगा। जैसे-जैसे आपका मंडी व्यापारियों के साथ रिश्ता पुराना होता जाएगा वैसे ही भरोसा और भी मजबूत होता जाएगा। भरोसा ही एक अच्छे मंडी बिजनेस और खुशहाल व्यापारी की पहचान होती है।
- लाइसेंस और GST रजिस्ट्रेशन: मंडी व्यापार के लिए आपको सबसे पहले (APMC) ‘एपीएमसी’ (‘एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी’) की वेबसाइट पर व्यापारी के तौर पर रजिस्टर करके लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जैसे आपका व्यापार बढ़ेगा वैसे आपको GST नंबर भी रजिस्ट्रर करवाना होगा या आप किसी आढ़ती के लाइसेंस पर कुछ समय के लिए किराये पर भी लेकर अपनी आढ़त चला सकते हैं।
- साफ-सफाई है जरूरी : मंडी उत्पाद हमारे खाने-पीने से जुड़े होते हैं, इसलिए सफाई का ध्यान रखना काफी जरूरी है। गंदे या सड़े हुए उत्पाद कोई नहीं खरीदेगा। आप जहां भी अपने उत्पादों को रखें ,वहाँ ध्यान रखें उसमें किसी तरह की गंदगी या कीड़े ना पड़ें। मंडी से उत्पाद खरीदते वक्त उत्पाद की क्वालिटी अच्छे से चेक करें।

- डिजिटल मंडी व्यापार : आजकल ज्यादातर काम इंटरनेट की मदद से हो जाते हैं। आपको भी हर तरह के ऑनलाइन तरीकों का ज्ञान होना जरूरी है। आप अपने उत्पादों को ऑनलाइन खरीद या बेच सकते हैं, जिसमें बीजक ऐप आपकी सहायता कर सकता है और आप ज्यादा मंडी व्यापारियों तक पहुंच सकते हैं।
- मंडी में उत्पादों के डिमांड सप्लाई की जानकारी: आपको देश भर की मंडियों में कुछ इस तरह से नेटवर्क बनाना होगा की उत्पादों की डिमांड को समझकर सप्लाई कहाँ करने से आपको ज्यादा मुनाफा होगा यह आपको पता चले। जितना जबरदस्त आपका नेटवर्क होगा उतना जबरदस्त मुनाफा होगा। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ें होने के कारण देश में कैसे भी हालात हो मंडी में व्यापार हमेशा शुरू रहेगा, जैसे हाल ही में कोविड में भी मंडी व्यापार कुछ प्रतिबंधों के साथ चल रहा था।
- व्यापारियों में खुदको एक भरोसेमंद ब्रैंड बनाइए: अगर आप किसानों और सप्लायर्स से अच्छी क्वॉलिटी का उत्पाद खरीदकर उन्हें अच्छे रेट्स दे रहे हैं, तो उससे मार्केट में आपकी एक अच्छे मंडी व्यापारी के रूप में छवि बन जाएगी और वे अपने उत्पादों के लिए आपके साथ ही व्यापार करना चाहेंगे।
मंडी व्यापार (Mandi Trading Business) करते समय क्या ना करें?
- ज्यादा दलालों से न जुड़ें : आपका मंडी व्यापार तभी अच्छा मुनाफा देगा जब आप किसानों से उत्पाद खरीदकर सीधा खरीदारों तक पहुंचा दे। दलालों के जरिए खरीदने पर आपके मुनाफे में हिस्सेदारी बंट जाएगी।
- गोदाम में किसी तरह की कमी ना रखें: अगर आपने सस्ते में गोदाम खरीदा और बिना देखरेख के उसमें अपना उत्पाद रख दिया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि मंडी उत्पादों पर मौसम की मार बहुत बुरी पड़ती है। बरसात में उत्पाद गीले होकर सड़ सकते हैं, तो गर्मी उत्पादों को खराब कर सकती है।
- गलत निर्णय न लें : कभी भी मंडी उत्पाद खरीदते या बेचते वक्त जल्दबाजी न करें। पहले उत्पादों को अच्छे से चेक कर लें, उसके बाद ही अपने गोदाम में रखें। खराब हुए उत्पाद ना खरीदें। उतने ही उत्पाद खरीदें जितने आसानी से बिक जाए।
जैसे हमने डिजिटल मंडी व्यापार की बात की, मंडी व्यापारी अब माल बेचने या खरीदने के लिए बीजक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और कुछ ही क्लिक में देशभर के किसान, सप्लायर और खरीदारों से जुड़ सकते हैं। अपनी व्यापारिक जरूरतों के अनुसार वेरीफाइड मंडी व्यापारियों से चैट या कॉल करके डील कर सकते हैं।
मंडी व्यापारियों के लिए यहाँ 24/7 सुरक्षित पेमेंट सुविधा करने और प्राप्त करने की भी सुविधा है और अपने सभी लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड रखने भी सुविधा है। सप्लायर्स के लिए बीजक की तरफ से पेमेंट गारंटी की सुविधा मिलती है। तो देर किस बात की? अभी बीजक ऐप डाउनलोड करें और अपना मंडी व्यापार बढ़ाएं।
हमें उम्मीद है कि आपको इस जानकारी से अपने व्यापार में ज़रूर फायदा होगा। भारतीय कृषि व्यापार से संबंधित उत्पादों और जानकारी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट में बताएं। यदि आप मंडी बिजनेस से जुड़े किसी भी विषय के बारे में हमसे ब्लॉग के जरिए जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताएं और हमारे सभी सोशल मिडिया हैंडल को फॉलो करना न भूलें।
यह भी देखें: भारत में मंडियों को कैसे विनियमित किया जाता है? – बीजक ब्लॉग