क्या आज भी प्याज की खेती लाभदायक है?

क्या प्याज की खेती लाभदायक है क्या प्याज की खेती लाभदायक है

प्याज विश्वभर में इस्तेमाल की जाने वाली सब्ज़ियों में सबसे लोकप्रिय है। भारतीय प्याज अपने तीखेपन के लिए जाने जाते हैं और हैरानी की बात है कि ये साल भर उपलब्ध रहते हैं। प्याज की खेती लाभदायक मानी जाती है क्योंकि इसकी खेती करने के लिए अधिक निवेश की आवश्यकता नहीं होती है। इस पर लगाया गया पैसा बहुत ही कम समय में वापस कमाया जा सकता है। प्याज की खेती का एक फायदा यह भी है कि इसके पौधे की देखभाल करना बहुत ही आसान है। यहां तक कि जो लोग खेती में नए हैं वो भी आसानी से प्याज की खेती शुरू कर सकते हैं। तो चलिए जानते है कि एक एकड़ जमीन पर प्याज की खेती के लिए कितने निवेश की आवश्यकता होती है।

एक एकड़ पर प्याज की खेती के लिए जरूरी निवेश

प्याज की खेती करने के अलग-अलग स्टेप होते हैं। किस स्टेप के लिए कितना निवेश जरुरी होता है यह निचे दिया गया है:

बीज – उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की औसत लागत ₹1,500 – ₹3,000 प्रति किलोग्राम के बीच होती है। यह कीमत बीज बनाने वाली कंपनी या प्याज उगाने वाले क्षेत्र के मुताबिक कम या ज्यादा हो सकती है। उदाहरण के लिए, नासिक के प्याज की मांग ज्यादा है, इसलिए इनके बीजों की कीमत भी ज्यादा होती है। एक एकड़ ज़मीन में 4 ग्राम प्याज के बीज बोए जाते हैं। इसलिये इसकी अनुमानित लागत ₹8,000 तक आती है।

प्याज की खेती: प्याज के बीज
प्याज की खेती: प्याज के बीज

भूमि की तैयारी- प्याज की खेती के लिए भूमि की तैयारी में गहरी जुताई (मिट्टी को तोड़ने, ढीला करने की प्रक्रिया) और बीज बोने के लिए बेड बनाने की प्रक्रिया शामिल होती है। यह करने में आमतौर पर चार दिन लगते हैं। प्याज की खेती के लिए एक मजदूर की औसत लागत ₹350 – ₹500 के बीच होती है। भूमि की तैयारी के लिए कम से कम दो मजदूरों की आवश्यकता होती है। इसलिए, इस काम के लिए अनुमानित लागत ₹4,000 तक आती है।

प्याज के लिए भूमि की तैयारी
प्याज के लिए भूमि की तैयारी

प्रत्यारोपण – रोपाई के लिये एक दिन काफी होता है। आमतौर पर यह सुबह जल्दी या शाम को 4 बजे के बाद की जाती है। एक एकड़ ज़मीन में प्याज की रोपाई के लिए चार मजदूरों की जरूरत होती है। इसलिए, प्रत्यारोपण के लिए मजदूर लागत लगभग ₹2,000 तक आती है।

प्रत्यारोपण
प्याज का प्रत्यारोपण

निराई – हर 15 दिन में एक बार निराई (weeding) की जाती है। हर बार की निराई में 2 मजदूरों की आवश्यकता होती है। इसलिए, प्याज उगने के 3 महीने के समय में निराई का मजदूरी खर्च लगभग 3,000 रुपये आता है।

कीटनाशक और उर्वरक – बुवाई से पहले, प्याज के बीज का उपचार किया जाता है। इसके लिए 3 ग्राम कैप्टान, थायरम और सीओसी (कॉपर ऑक्सी क्लोराइड) का उपयोग होता है । एक एकड़ प्याज के खेत में इन तीनो की मात्रा 40:20:40 रखी जाती है। इन कीटनाशकों और उर्वरकों की कुल लागत लगभग ₹5,000 प्रति एकड़ आती है।

प्याज की फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव
प्याज की फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव

बाकी खर्च – कृषि मशीनरी का किराया और सिंचाई जैसे नियमित गतिविधियों पर लगभग ₹15,000 का खर्च आता है।

कटाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग – बुवाई के 3 महीने बाद प्याज की कटाई की जाती है। एक एकड़ के प्याज के खेत की कटाई ज्यादातर एक ही दिन में की जाती है और इसके लिए 6 मजदूरों की आवश्यकता होती है। 6 मजदूरों के लिए ₹3000 तक खर्च आता है। इसके बाद आकार और गुणवत्ता के आधार पर प्याज को तीन ग्रेड में वर्गीकृत किया जाता है और पैक किया जाता है। यह करने के लिए ₹1000 तक का खर्चा आता है।

प्याज की पैकेजिंग
प्याज की पैकेजिंग

ऊपर दिए गए अनुमान के आधार पर हम कह सकते हैं कि एक एकड़ की खेती की कुल लागत लगभग ₹41,000* तक आती है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार यह कम-ज्यादा हो सकती है।

मुनाफे में प्याज बेचना

प्याज की खेती से कुल निवेश पर 1.5 गुना* मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। प्रति एकड़ प्याज की खेती में होने वाला मुनाफ़ा निकालने के लिए, हमें प्रति वर्ष प्याज का औसत थोक बाजार रेट लेना होता है। बाजार में प्याज की औसत बिक्री सीमा ₹800 से ₹2300 के बीच रहती है। प्याज की कीमतें साल भर बदलती हैं। कभी ये चार गुना बढ़ जाती हैं तो कभी कम हो जाती है। लेकिन फिर भी, इसमें कोई शंका नहीं है कि भारत में प्याज की खेती लाभदायक है।

कर्नाटक में प्याज की बिक्री
कर्नाटक में प्याज की बिक्री

प्याज की ऑनलाइन ट्रेडिंग

आजकल ऑनलाइन ट्रेडिंग बहुत आसान है, बीजक जैसी एग्रीटेक कंपनियों का धन्यवाद जो व्यापारियों को अपने कृषि व्यापार प्लेटफॉर्म का उपयोग करके पूरे भारत में व्यापारियों के साथ प्याज बेचने की अनुमति देती हैं। आप पूरी सुरक्षा और भरोसेमंद स्टेकहोल्डर के साथ बहुत आसानी से प्याज खरीद या बेच सकते हैं। आप यहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं। बीजक भारत का सबसे भरोसेमंद एग्रीट्रेडिंग ऐप है जो देश भर के किसान, खरीदार और सप्लायर को एक साथ लाता है। आप हमें 8588998844 पर कॉल कर सकते हैं या हमें contact@bijak.in पर ईमेल कर सकते हैं और Google Playstore और Apple App Store से हमारा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। नीचे अपना कमेंट साझा करें और साप्ताहिक अपडेट के लिए बीजक ब्लॉग को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।

*डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग पर प्रकाशित जानकारी केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए है। यह ब्लॉग काफी रिसर्च के बाद तैयार किया गया है, फिर भी हम आपको यही सुझाव देंगे कि आप इसे किसी भी कानूनी या व्यावसायिक निर्णय के लिए आधार के रूप में उपयोग न करें।