बीजक पर प्याज व्यापार के 4 बड़े फायदे: प्याज की ट्रेडिंग

बीजक पर प्याज व्यापार बीजक पर प्याज व्यापार के 5 बड़े फायदे

हाल ही के आंकड़ों के अनुसार, भारत विश्व में प्याज का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। साल 2020-21 में भारत ने श्रीलंका, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में प्याज का निर्यात किया था। जिसकी कीमत करीब ₹2,826.5 करोड़ थी। भारत में तो प्याज की इतनी मांग रहती है कि पूरे साल मंडियों में इसकी बिक्री बंद ही नहीं होती है। यही कारण है कि भारत में प्याज की खेती साल में तीन बार की जाती है।

कृषि व्यापार में कई भागीदार शामिल होते हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण किसान, सप्लायर, कमीशन एजेंट और खरीदार (संस्थागत खरीदार भी) होते हैं। ये सभी सब्ज़ी मंडियों में उत्पादन खरीदते या बेचते हैं। इसी तरह से दशकों से कृषि व्यापार किया जा रहा है। हालांकि इसमें कई तरह की मुश्किलें भी आती हैं। सबसे पहली ये कि उन्हें एक ही तरह के व्यापारियों और मंडियों से डील करना होता है। यह उनके व्यापार को प्रतिबंधित कर देता है और उन्हें उनकी फसल के लिए सही कीमतें प्राप्त नहीं हो पाती हैं। इसी तरह से कृषि व्यापारियों को कार्यशील पूंजी और विश्वसनीय परिवहन खोजने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, भारतीय व्यापारी अब बीजक जैसी एग्रीट्रेडिंग ऐप का इस्तेमाल कर अपने कारोबार को और बढ़ा रहे हैं।

बेहतर व्यापार के लिए कई प्याज व्यापारी बीजक ऐप पर भरोसा करते हैं। आईये जानते है कि भारत के प्याज व्यापारियों के लिए बीजक ऐप कैसे महत्वपूर्ण है।

बीजकप्याज के व्यापारियों का एक मात्र समाधान

भारतीय कृषि बाजार में बीजक एक जानी मानी एग्रीट्रेडिंग ऐप है। इस समय यह भारत की नंबर-1 एग्रीट्रेडिंग ऐप मानी जा रही है। बीजक प्याज के व्यापारियों के लिए और भी बेहतर सिस्टम बनाना चाहती है। बीजक की सफलता का राज़ है इसके बेहतरीन प्याज की ट्रेडिंग (onion trading) फीचर जो प्याज के व्यापारियों की हर परेशानी दूर करते हैं।

बीजक ऐप के कई खास फीचर हैं:

  • मार्केटप्लेस
  • मंडी रेट
  • बीजक क्रेडिट
  • बीजक

चलिए, अब बीजक ऐप के इन प्याज की ट्रेडिंग (onion trading) फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं:

1. मार्केटप्लेसदेशभर के भरोसेमंद सप्लायर और खरीदार से जुड़ें

सही कीमत पर सही उत्पाद का मिलना या उसे सही खरीदार को बेचना काफी मुश्किल काम है। व्यापारियों को नए खरीदार या सप्लायर से जुड़ने के लिए बारबार अपनी पास की मंडी में जाना पड़ता है। वे नए लोगों से मिलते तो हैं मगर उनपर भरोसा किया जाए या नहीं यह एक सवाल हमेशा रहता है।

बीजक ऐप पर व्यापारियों को नए सप्लायर और खरीदार आसानी से मिल जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ पर वे देशभर के सप्लायर और खरीदार से एक ही जगह पर मिल सकते हैं। इससे इनका व्यापार काफी बढ़ जाता है और वे अपने राज्य के बाहर भी व्यापार कर पाते हैं। इतना ही नहीं बीजक ऐप पर मौजूद सभी व्यापारी वेरिफाइड होते हैं। बीजक KYC से इनकी वेरिफिकेशन करता है। साथ ही सप्लायर और खरीदारों की पेमेंट और ऑर्डर से जुड़ी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है। व्यापारी किसी भी सप्लायर या खरीदार से उनकी रेटिंग देखकर जुड़ सकते हैं। बीजक ऐप से व्यापारियों को देश का सबसे बड़ा सप्लायर और खरीदार का पूल मिलता है।

बीजक मार्किटप्लेस
बीजक मार्केटप्लेस

2. ईमंडीजानें ताजा मंडी रेट

किसी भी व्यापारी के लिए व्यापार को अपने राज्य से बाहर ले जाना एक मुश्किल काम होता है। अपने राज्य के बाहर प्याज बेचने के लिए व्यापारी का उस जगह की मंडी में चल रहे रेट के बारे में जानना जरूरी है। बीजक ऐप पर व्यापारीमंडी रेटफीचर इस्तेमाल करके बस कुछ क्लिक में देश की किसी भी मंडी में चल रहे ताजा रेट जान सकते हैं। इस फीचर के जरिए व्यापारी भारत की 2000+ मंडियों में मौजूद 500+ उत्पाद के ताजा रेट जान सकते हैं। ताजा रेट जानने से व्यापारी डील करते समय उत्पाद की सही कीमत लगाकर अधिक मुनाफ कमा सकते हैं।

बीजक मंडी रेट
बीजक मंडी रेट

3. बीजक क्रेडिटअब तेजी से पेमेंट करें

बीजक ने प्याज खरीदारों के लिए खासबीजक क्रेडिटफीचर बनाया है। यह एक क्रेडिट पर आधारित सुविधा है जिसके जरिए सप्लायर को तेजी से पेमेंट की जा सकती है। बीजक ऐप पर KYC पूरी करके व्यापारी बीजक क्रेडिट सुविधा शुरू करवा सकते हैं। व्यापारी को क्रेडिट उनकी रेटिंग और लेनदेन के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। बीजक क्रेडिट मिलने के बाद व्यापारी उसे किसी भी समय सप्लायर को पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही यह बीजक क्रेडिट उनके व्यापार को बढ़ाने के भी काम आता है। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि व्यापारी पैसे न होने पर भी सप्लायर को पेमेंट कर सकते हैं। अपने व्यापार को और भी आसान बनाने के लिए कई व्यापारी अब बीजक क्रेडिट का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही 24 घंटे में उस राशि का भुगतान भी कर रहे हैं।

बीजक क्रेडिट
बीजक क्रेडिट

4. ईबीजकबनाएं अपनी डिजिटल रसीद

मंडियों में अकसर लोग पक्की रसीद या इनवॉइस नहीं बनाते हैं। आमतौर पर मंडियों में हाथ से लिखी रसीद ही मिलती है। इस कच्ची रसीद की वजह से व्यापारियों को पेमेंट और ऑर्डर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बीजक ने व्यापारियों कोबीजककी सुविधा दी है। ईबीजक एक डिजिटल रसीद है जिसे व्यापारी कभी भी बना सकते हैं। साथ ही वह इसे भविष्य में किसी जरूरत के लिए अपने फोन में भी रख सकते हैं। किसी सप्लायर या खरीदार के लिए ऑर्डर बनाते समय भी व्यापारीबीजकबना सकते हैं।

ई-बीजक
ई-बीजक

हमारे आसपास की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। आज, किसी भी व्यापार को बढ़ाने में तकनीक काफी अहम किरदार निभाती है। इसलिए ही कई व्यापारी तेजी से बीजक ऐप पर अपना व्यापार ला रहे हैं। इन बेहतरीन फीचर ने कई व्यापारियों के बिजनेस को बहुत तेजी से बढ़ाया है।

तो, आप अभी भी क्यों इंतज़ार कर रहे हैं?

अपने एंड्रॉइड/आईओएस डिवाइस पर बीजक ऐप डाउनलोड करें और प्याज के व्यापार के एक नए और बेहतरीन तरीके का अनुभव करें। बीजक भारत का सबसे भरोसेमंद एग्रीट्रेडिंग ऐप है जो किसानों, कमीशन एजेंटों और सप्लायर को 100+ उत्पाद के लिए एक साथ लाता है। आप हमें 8588998844 पर कॉल कर सकते हैं या हमें contact@bijak.in पर ईमेल कर सकते हैं। आप हमारे ऐप को Google Playstore और Apple App Store से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह Onion Trading ब्लॉग अच्छा लगा होगा। कृपया नीचे अपने कमेंट साझा करें, और बीजक के विशेषज्ञों के नए ब्लॉग के लिए हमारे साथ बने रहें। इसके अलावा, बीजक ब्लॉग को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें!