भारत में प्याज का उत्पादन देश भर में किया जाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक सब्जी फसल है। प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा भी खाया जा सकता है और सब्जी में पकाकर भी। इतना ही नहीं भारतीय और विदेशी पकवानों में प्याज को सलाद और सजावट की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसके कई औषधीय गुण भी हैं । प्याज का पोषक मूल्य उसके आकार के हिसाब से बदलता रहता है। छोटे आकार के प्याज बड़े प्याज की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं।
स्वाद की वजह से इसका महत्त्व ज्यादा है। भारत की लगभग हर रसोई में प्याज मिल जाता है। प्याज भारत के अलग-अलग हिस्सों में उगाएं जाते हैं। सबसे बढ़े 10 प्याज उत्पादक राज्य जानने के लिए यहाँ देखें। साथ ही, क्या आपको पता है कि महाराष्ट्र का नासिक हमारे देश में प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। नासिक में प्याज के बम्पर उत्पादन होने के कई कारण हैं। आईये जानें कि वे क्या हैं:
प्याज का गढ़ है नासिक
देश के कुल प्याज उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब 40% है। महाराष्ट्र में कुल प्याज उत्पादन का लगभग 65% रबी सीजन के दौरान होता है। नासिक का प्याज, दुनिया में अपने अलग स्वाद और लंबी आयु के लिए जाना जाता है। इसलिये नासिक जिले को प्याज का गढ़ भी कहा जाता है।
प्याज के अच्छे बीज
अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज के बीज नासिक के पिम्पलगांव में मिलते हैं। यहाँ बीज का भाव 2000 से 5000 रुपये प्रति किलो होता है। आदर्श जलवायु और मिट्टी की स्थिति होने के कारण यहाँ के क्षेत्रों में अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज का उत्पादन होता है। नासिक के पिंपळगाव बसवंत मार्केट में चांदवड, देवला, कलवण, बागलाण, पेठ एवं सुरगाणा आदि क्षेत्रों से सबसे अच्छा प्याज नीलामी के लिए आता है।
अत्यधिक प्याज की खेती
नासिक में प्याज की खेती के लिए अनुकूल वातावरण और जलवायु होती है। साथ ही, यहाँ काली और लाल मिट्टी का संयोजन है जो कि प्याज उत्पादन के लिए आदर्श होता है। परंपरागत रूप से प्याज कई राज्यों में साल में दो बार उगाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है। सबसे बड़े प्याज उत्पादक राज्य में भारी मांग को पूरा करने के लिए साल में तीन बार प्याज की खेती की जाती है।
ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता: नासिक में प्याज निर्यातक
भारत की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक के लासलगांव में है। नासिक के लासलगांव में बड़े निर्यातक हैं जो यहां से प्याज को अंतरराष्ट्रीय जगहों पर भी निर्यात करते हैं। यही कारण है कि बाजार में लासलगांव का वर्चस्व है। यहां की मंडियां पूरे देश में प्याज के भाव को प्रभावित करती हैं।इसके अलावा, नासिक मुंबई, पुणे और सूरत जैसे प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से यहाँ व्यापार करना आसान हो गया है।
नासिक के कई किसान, खरीदार और नासिक में प्याज निर्यातक अब बीजक से जुड़े हैं जो भारत का सबसे बढ़िया प्याज व्यापार का प्लेटफॉर्म है। बीजक ऐप पर पूरी सुरक्षा के साथ बहुत आसानी से देश भर में भरोसेमंद स्टेकहोल्डर के साथ प्याज का व्यापार किया जा सकता है। बीजक भारत का सबसे भरोसेमंद एग्रीट्रेडिंग ऐप है। 150 से अधिक उत्पादों में व्यापार करने के लिए इसके पास वेरिफाइड खरीदार और सप्लायर का एक बढ़ता हुआ नेटवर्क है। आप हमारे ऐप को Google Playstore और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको यह ब्लॉग पढ़कर अच्छा लगा होगा। अपनी प्रतिक्रिया के साथ नीचे कमेंट करें। इसके अलावा, विशेषज्ञों के नए ब्लॉग का अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें।