Site icon Bijak Blog

भारत में प्याज की खेती कहाँ और कब होती है?

भारत में कहाँ और कब होती है प्याज की खेती?

भारत में कहाँ और कब होती है प्याज की खेती?

विश्व में चीन, भारत और अमेरिका प्याज के सबसे बड़े उत्पादक हैं। इनमें भारत दूसरे नंबर पर आता है। भारत में प्याज की खेती (Onion Cultivation in India) लगभग सभी राज्यों में की जाती है, लेकिन प्याज उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और बिहार प्रमुख हैं। भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य यहाँ देखें। प्याज एक महत्वपूर्ण सब्जी और मसाला फसल है। इसमें कई गुण मौजूद होते हैं। जैसे कि ये प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं। साथ ही प्याज में बहुत से औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। यही कारण है कि अब प्याज के अलगअलग प्रकार भी बाजार में आसानी से दिखाई दें जाते है प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसकी मांग साल भर रहती है। यही कारण है कि तकनीक के विकास के साथ अब इनकी खेती खरीफ मौसम के अलावा, रबी के मौसम में भी की जा रही है।

खरीफ के मौसम में तेज हवा और गर्मी के कारण अच्छी पौध तैयार करना बहुत ही कठिन काम होता है। नतीजन इस मौसम में नर्सरी में पौधों के खराब होने और नष्ट होने की संभावना बहुत ही ज्यादा होती है। इसलिए नर्सरी किसी छायादार जगह में तैयार की जाती है। साथ ही इस समय बारिश का भी खतरा होता है। बारिश से समतल क्यारियों में ज्यादा पानी आ जाने की वजह से बीजों के बह जाने का खतरा बना रहता है। और खेतों में जल जमाव के कारण विनाशकारी काला धब्बा(एन्थ्रोक्नोज) रोग का प्रकोप भी बढ़ जाता है।

प्याज की खेती इन तीन सीजन में की जाती है

निचे दी गई टेबल में भारत के अलगअलग क्षत्रों में खेती और कटाई करने के समय दिखाए गए है

भारत में खेती और कटाई करने का समय

जब प्याज कटाई के लिए तैयार होते हैं, तो उनके तने भूरे रंग के हो जाते हैं और उनके चारों ओर की मिट्टी ढीली हो जाती है। फिर उन्हें जमीन से खोदा जाता है। इसके बाद इन्हें ठीक से स्टोर किया जाता है ताकि वह खराब न हो जाएं। इसके बाद किसान जमा हुए प्याज को नजदीकी बाजारों में ले जाते हैं। किसानों, विशेषकर के छोटे किसानों को उनकी फसल का मनपसंद दाम अच्छे सही खरीदारों से मिल सकता है। लेकिन हमेशा सही दाम मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। बीजक ने इस समस्या का समाधान किया है। अब किसान बीजक ऐप के जरिए अपने प्याज को सही खरीदारों को बेहतर दाम पर बेच सकते हैं। बीजक भारत का सबसे भरोसेमंद एग्रीट्रेडिंग ऐप है। यह कृषि व्यापारियों यानी किसान, खरीदार और सप्लायर को 150 से अधिक उत्पादों में व्यापार करने के लिए एक साथ लाता है। ट्रेडिंग शुरू करने के लिए आप Google Playstore और Apple App Store से Bijak ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह ब्लॉग जानकारीपूर्ण लगा होगा। इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हमें आपसे सुनना अच्छा लगेगा इसलिए नीचे एक या दो कमेंट करें, और बीजक के विशेषज्ञों के अधिक ब्लॉग के लिए बने रहें।

Exit mobile version