भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य (इन्फोग्राफिक)

भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्यों के बारे में जानें

प्याज के बारे में कौन नहीं जानता। हमारे देश में तो कई बार सरकारें प्याज की कीमतों के कारण बनी और गिर गई हैं। प्याज कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी खपत सिर्फ भारत में ही नहीं होती बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी काफी मांग है। अगर फलों और सब्जियों के निर्यात की बात करें तो हमारे यहां सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा प्याज के निर्यात से ही आती है। 2015 में भारत में प्याज का उत्पादन 18.5 मिलियन मीट्रिक था जो साल 2021 में बढ़कर लगभग 27 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है। 2019 को छोड़कर लगभग हर वर्ष ही पूरे देश में प्याज के उत्पाद में वृद्धि देखी गई है। 2020-21 में, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने प्याज के उत्पादन के लिए सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

भारत की लगभग हर रसोई में प्याज़ मिल जाता है। इसके इस्तेमाल के भी कई तरीके हैं। चाहें तो सब्जी में डाल कर खाएं या फिर सलाद में कच्चा ही सेवन करें। भारतीय और विदेशी पकवानों में प्याज को सजावट या टॉपिंग की तरह भी डालते हैं। यह स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके औषधीय फ़ायदे भी होते हैं। मगर क्या आपको पता है कि भारत में प्याज कहाँ उगता है? भारत के किस राज्य में प्याज की पैदावार सबसे ज़्यादा होती है? हम बताते हैं।

onion producing states

नीचे दिए गए इन्फोग्राफिक में हम जानेंगे कि जून 2020 तक के उपलब्ध सरकारी आकड़ों के मुताबिक वे कौन से 10 राज्य हैं जो भारत में प्याज की आपूर्ति (onion producing states) में योगदान देते हैं।

भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य (इन्फोग्राफिक)

भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य का इन्फोग्राफिक
भारत के टॉप 10 प्याज उत्पादक राज्य (onion producing states)

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश प्याज के मुख्य उत्पादक राज्य हैं जिनका देश के कुल प्याज उत्पादन में लगभग 90% हिस्सा है। प्याज की फसल साल भर उपलब्ध रहती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में मुख्य रूप से तीन प्याज उगाने वाले मौसम होते हैं – खरीफ (जुलाई-अगस्त), देर-खरीफ (अक्टूबर-नवंबर), और रबी (दिसंबर-जनवरी)।

प्याज का उत्पादन (onion producing states) करने वाले या फिर बिक्री करने वाले सभी राज्यों में ये पहले मंडियों तक जाता है। मंडियों से घर तक पहुंचाने में कई लोगों की भागीदारी होती है। फिर चाहे वो किसान हों, सप्लायर या फिर कोई निजी व्यक्ति। आम तौर पर कृषि व्यापारी कुछ सीमित प्रतिपक्षों के साथ ही व्यापार कर सकते हैं। लेकिन बीजक ऐप की मदद से एग्रीट्रेडर नए व्यापारियों के साथ पूरे भारत में व्यापार कर सकते हैं। 

देसी- विदेशी मंडियों में प्याज की काफी मांग है लेकिन इसकी कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कीमतों में बदलाव के पीछे कई कारण होते हैं जैसे मौसम की मार, उत्पादन, आयत-निर्यात इत्यादि। बीजक प्याज से सम्बंधित हर तरह की परिस्थति को समझता है। इसका  लक्ष्य प्याज व्यापारियों के लिए अधिक व्यापारिक अवसर प्रदान करना है। बीजक, भारत का सबसे भरोसेमंद एग्रीट्रेडिंग स्टार्टअप है जहाँ किसान, कमीशन एजेंट और ग्राहक अपनी पसंद का माल सही दाम पर आसानी से खरीद या बेच सकते हैं। यदि आप बीजक के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो 8588998844 पर कॉल करें या contact@bijak.in पर ईमेल करें। आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एपस्टोर से बीजक एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।